बीकानेर: ‘माय हेल्थकेयर अवॉर्ड्स’ में 62 चिकित्सकों का हुआ सम्मान

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

बीकानेर: ‘माय हेल्थकेयर अवॉर्ड्स’ में 62 चिकित्सकों का हुआ सम्मान

बीकानेर। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से 94.3 माय एफएम द्वारा होटल चंद्र रतन पैलेस में ‘माय हेल्थकेयर अवॉर्ड्स’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बीकानेर के विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 62 प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीबीएम अस्पताल एवं एसपीएमसी के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में चिकित्सकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे सम्मान नई पीढ़ी को सेवा, समर्पण और मानवता की भावना से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम का संचालन आरजे मधुर ने किया, जबकि आरजे शिवाय ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया।
आयोजन में पीबीएम एवं एसपीएमसी से डॉ. अच्युत त्रिवेदी, बैंक ऑफ बड़ौदा से देवेंद्र सिंह राठौड़, खाओसा से योगेश रावत, होटल चंद्र रतन पैलेस से अभिषेक गहलोत तथा आर.आर. इंसोलेशन सहित कई संस्थानों का सहयोग रहा।
समारोह में उपस्थित चिकित्सकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं को प्रोत्साहित करने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !