गोचर को उसकी किस्म बदलने पर रोक तथा प्रदेश भर में खेजड़ी पेड़ों की होने वाली कटाई पर कठोर कानून बनाने ,बीकानेर का प्रतिनिधि मंडल जयपुर में सीएम से मिले

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

गोचर को उसकी किस्म बदलने पर रोक तथा प्रदेश भर में खेजड़ी पेड़ों की होने वाली कटाई पर कठोर कानून बनाने ,बीकानेर का प्रतिनिधि मंडल जयपुर में सीएम से मिले

बीकानेर का एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से
मुलाकात की और बीकानेर मुख्यालय पर लंबे समय से गोचर को बीकानेर विकास प्राधिकरण में शामिल करते हुए उसकी किस्म बदलने की बात पर चल रहे असमंजस और प्रदेश भर में खेजड़ी पेड़ों की होने वाली कटाई पर प्रतिबंध हेतु कठोर कानून बनाने की बात को लेकर चर्चा हुई।
गोचर और खेजड़ी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर मुख्यमंत्री ने दृढ़ता से गोचर संरक्षण की बात की और किसी भी कीमत पर गायों की गोचर का दूसरा उपयोग नहीं होगा ना उसकी किस्म बदली जाएगी इस बात का समस्त गो प्रेमियों, संत समाज और सर्व समाज को विश्वास दिलाया ।
साथ ही खेजड़ी कटाई जैसे महत्वपूर्ण विषय पर समस्त पर्यावरण प्रेमियों और संत समाज को आश्वस्त किया कि सरकार इस पर भारी जुर्माने सहित कई कठोर प्रावधानों वाला कानून बनाने जा रही है। अन्य प्रदेशों के इस तरह के कानूनी प्रावधानों का प्रदेश के विधि विभाग में विधि विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण चल रहा है यह पूर्ण होते ही सरकार कैबिनेट में इसकी मंजूरी लेते हुए सदन में विधेयक लाकर कानून बनाएगी

प्रतिनिधिमंडल में विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक पब्बाराम बिश्नोई, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई , भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल की वार्ता के दौरान राजस्थान मुख्य सचिव वी श्रीनिवासन, अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा व शिखर अग्रवाल उपस्थित रहे।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !