बीकानेर: बार काउंसिल चुनाव 2026 की तैयारियां पूरी, 22 अप्रैल को होगा मतदान

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

बीकानेर: बार काउंसिल चुनाव 2026 की तैयारियां पूरी, 22 अप्रैल को होगा मतदान

बीकानेर। राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी सुरेन्द्र पाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। बीकानेर में कुल 3 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिन पर अलग-अलग क्रमांक के मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई है।
इस चुनाव में कुल 3166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि 234 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव संचालन के लिए 45 सदस्यीय टीम गठित की गई है, जिसमें अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी और राज्य सरकार के कर्मचारी शामिल हैं।
चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए एसडीएम महिमा कासना को पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रत्याशियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।
अधिकारियों ने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !