राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव से पहले BJP की सूची जारी, 100 से भी ज़्यादा नेताओं को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव से पहले BJP की सूची जारी, 100 से भी ज़्यादा नेताओं को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
राजस्थान में आगामी पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों के चुनावों को लेकर प्रदेश का राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव तारीखों के औपचारिक ऐलान से पहले ही संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और मजबूत चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए मैराथन बैठकें और नियुक्तियों का दौर शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश में पार्टी ने भरतपुर संभाग, बीकानेर संभाग और जोधपुर संभाग के लिए वरिष्ठ और जिम्मेदार नेताओं को निकाय प्रभारियों के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्तियां प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बागड़ी द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की गई हैं। नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में इन प्रभारियों की तैनाती से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर कितनी गंभीर है और किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहती।
जारी की गई इस सूची में पार्टी ने स्थानीय समीकरणों, जातिगत गणित और सांगठनिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए नेताओं को जिम्मेदारी दी है। इन प्रभारियों का प्राथमिक कार्य अपने-अपने आवंटित निकायों में संगठन की गतिविधियों का संचालन करना, योग्य और जिताऊ प्रत्याशियों की पहचान करना और राज्य सरकार की ढाई साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
बीकानेर संभाग के प्रभारियों की सूची ⤵️


