सीएम भजनलाल शर्मा कल शाम 6 बजे करेंगे CM मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का उद्घाटन
*मरु समीक्षा न्यूज़ राजस्थान*
*वासुदेव व्यास*
*सीएम भजनलाल शर्मा कल शाम 6 बजे करेंगे CM मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का उद्घाटन*
*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल से 2 दिवसीय बीकानेर दौरे पर*
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 2 दिवसीय बीकानेर दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।
सीएम भजनलाल शर्मा 14 अगस्त को यानि कल करीब 4 बजे अनूपगढ़ से हेलीकॉप्टर से मेघासर पहुंचेंगे। मेघासर में मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।
करीब 5:30 बजे हेलीकॉप्टर से मेघासर से स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे शाम 6 बजे CM मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का उद्घाटन करेंगे।
शाम 7 से 8 बजे तक वेटरनरी विश्वविद्यालय RAJUVAS में आयोजित एट होम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 बजे MGSU में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अगले दिन 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 8 बजे कृषि विवि में ध्वजारोहण करेंगे।
उसके बाद 8:30 पर पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करेंगे। सुबह 9 बजे डॉ करनी सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में झंडारोहण करेंगे।
11:30 बजे बीछवाल स्थित जल विज्ञान संस्थान में युवाओं से संवाद कर दोपहर 1 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
