आम नागरिक ने मंत्री पर फोन ब्लॉक करने का लगाया आरोप, जनप्रतिनिधि से संवाद बनाए रखने की उठाई मांग
आम नागरिक ने मंत्री पर फोन ब्लॉक करने का लगाया आरोप, जनप्रतिनिधि से संवाद बनाए रखने की उठाई मांग
बीकानेर। आम नागरिक नरेन्द्र सिंह राजावत ने आरोप लगाया है कि एक मंत्री द्वारा उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया गया है। राजावत का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की समस्याओं को सुनना और उनसे संवाद बनाए रखना होता है। उन्होंने इसे आम नागरिक की बात सुनने से दूरी बनाने जैसा बताया।
राजावत ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद अत्यंत आवश्यक है। यदि किसी कारणवश सीधे बातचीत संभव नहीं हो तो नागरिकों की शिकायतों और सुझावों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
उन्होंने संबंधित मंत्री से उनका मोबाइल नंबर अनब्लॉक करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहज संवाद की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
नोट: यह समाचार नरेन्द्र सिंह राजावत द्वारा लगाए गए आरोपों और उनके बयान पर आधारित है। संबंधित मंत्री का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

