पीबीएम के दंत विभाग में डॉ. राजीव पुरोहित की कार्यकुशलता की रोगियों में सराहना

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

पीबीएम के दंत विभाग में डॉ. राजीव पुरोहित की कार्यकुशलता की रोगियों में सराहना

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के दंत विभाग में कार्यरत डॉ. राजीव पुरोहित की कार्यकुशलता और रोगियों के प्रति सहज व्यवहार की मरीजों द्वारा सराहना की जा रही है। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले कई रोगी डॉ. राजीव पुरोहित से परामर्श और उपचार करवाने में विशेष रुचि दिखाते हैं।
रोगियों का कहना है कि डॉ. राजीव पुरोहित उपचार के दौरान मरीजों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हैं और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह सरल भाषा में समझाते हैं। उनके व्यवहार में अपनापन होने के कारण मरीज उनके सामने अपनी परेशानी सहजता से रख पाते हैं।
पीबीएम के दंत विभाग में उनकी कार्यशैली और रोगियों के साथ अच्छे व्यवहार को लेकर सकारात्मक चर्चा देखने को मिल रही है। मरीजों का मानना है कि चिकित्सक की कार्यकुशलता के साथ उसका व्यवहार भी उपचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और डॉ. राजीव पुरोहित इस कसौटी पर खरे उतरते दिखाई देते हैं।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !