बीकानेर जिला चश्मा विक्रेता संघ के चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

बीकानेर जिला चश्मा विक्रेता संघ के मीडिया प्रभारी एल एन व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दिनांक 11/01/26 को हैड पोस्ट ऑफिस के पास स्थित भार्गव भवन में संस्था के प्रमुख पदों के लिए चुनाव का आयोजन किया गया।
चुनाव में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सरक्षक नारायण मोदी , अध्यक्ष पद के लिए सुशील करनानी, उपाध्यक्ष पद के लिए कैलाश प्रजापत, सचिव पद के लिए रमेश पोड को तथा उपसचिव पद के लिए ललित सदारंगनी को नियुक्त करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही संस्था के आगामी कार्यकाल हेतु नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस चुनाव प्रक्रिया में न केवल बीकानेर शहर, बल्कि नोखा, लूणकरणसर एवं पूगल क्षेत्र के ऑप्टिकल दुकानदारों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चाय-नाश्ता, सामूहिक नृत्य एवं आपसी मेलजोल के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !