करंट लगने से राहुल ओझा की मौत पर पूर्व मंत्री कल्ला ने कलेक्टर से की जांच व मुआवजे की मांग

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

करंट लगने से राहुल ओझा की मौत पर पूर्व मंत्री कल्ला ने कलेक्टर से की जांच व मुआवजे की मांग

बीकानेर ।।आज सुबह रत्ताणी व्यास चौक हाल नत्थूसर गेट निवासी 24 राहुल ओझा पुत्र महेश ओझा (पान वाले) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

राहुल बुआ के लड़के को स्टेशन छोड़ने के लिए घर से बिन्नाणी चौक स्थित अपनी बुआ के घर गया। इसी दौरान बिजली बीच रास्ते में बिजली का तार पड़ा दिखाई दिया।

राहुल ने अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाने के लिए तार हटाना चाहा। जैसे ही तार के हाथ लगाया वह करंट की चपेट में आ गया। राहुल को करंट की चपेट में आया देख फूफा राजकुमार ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया। राजकुमार को भी करंट लगा। गनीमत रही राजकुमार करंट का झटका खाकर दूर गिर पड़े।

*बिजली कंपनी की लापरवाही पर पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने उठाई आवाज*
जहाँ बिजली कंपनी की लापरवाही से हुई इस दर्दनाक घटना से हर जागरुक नागरिक आक्रोशित है वहीं पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला के नेतृत्व में एक दल आज कलेक्टर निशांत जैन से मिला। ज्ञापन दिया। कल्ला ने आरोप लगाया कि तार प्लास्टिक कोटेड होते हुए भी करंट आया। मामले में नगर निगम व बीकेईएसएल की लापरवाही की जांच की जाए। कल्ला ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की है। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि वे धरना लगाकर भी बैठ सकते थे। इससे माहौल बिगड़ता, कानून व्यवस्था की स्थिति भी बनती।

मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अब प्रशासन मुआवजा दिलवाने की कार्रवाई करवाए। मृतक अपने पिता का एकमात्र पुत्र था।

*ज्ञापन देने में ये रहे शामिल*
ज्ञापन देने वाले दल में कांग्रेस प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस, विक्की पुरोहित, गिरधर जोशी, राहुल जादूसंगत, बंशीलाल आचार्य, धनसुख आचार्य व मनोज किराडू आदि शामिल थे।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !