अवैध हथियारों के कारखाना का भंडाफोड़, डीएसटी फलोदी व थाना बाप की बड़ी कार्यवाही

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

अवैध हथियारों के कारखाना का भंडाफोड़, डीएसटी फलोदी व थाना बाप की बड़ी कार्यवाही

*05 टोपीदार बंदूक, एक देशी कटटा जब्त।*

*अवैध हथियार बनाने के दर्जनों औजार, भारी मात्रा मेंकल-पुर्जे, सामग्री जब्त।*

एक अन्य और कार्यवाही में एक अवैध बंदूक जब्त, आरोपी गिरफ्तार।

श्री राम भादू/फलोंदी

   पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि जिला विशेष टीम फलोदी व थाना बाप ने दिनांक 25 अप्रेल 2026 को संयुक्त कार्यवाही करते हुऐ अवैध हथियार बनाने के कारखाने का खुलासा किया है। उक्त कारखाने से निर्मित 05 टोपीदार बंदूक, एक देशी कटटा, कुछ अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के दर्जनों औजार, भारी मात्रा में कल-पुर्जे, सामग्री जब्त करने में सफलता मिली है। एक अन्य कार्यवाही में एक टोपीदार बंदूक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
*कार्यवाही विवरण:*- पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों के विरूद्व दिनांक 01 अप्रेल 2026 से 30 अप्रेल 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी थानाधिकारी गण तथा जिला स्पेशल टीम फलोदी को अधिकाधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। दिनांक 25.04.2026 को डीएसटी फलोदी को सूचना मिली कि बाप थाना क्षेत्र के मौला बक्श पुत्र मलूक खां मुसलमान निवासी चूहडो की बस्ती, भड़ला अवैध हथियार बनाता है। उसके घर पर दबिश दी जाये तो अवैध हथियार बनाने का कारखाना व भारी मात्रा में अवैध हथियार मिल सकते हैै। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलौदी  ब्रजराज सिंह चारण व सीओ फलोदी  अचलसिंह देवड़ा के सुपरविजन में थाना बाप से थानाधिकारी  रमेश कुमार ढाका निपु मय जाब्ता व  प्रदीप एएसआई प्रभारी, जिला स्पेशल टीम फलोदी मय डीएसटी द्वारा थाना बाप के सरहद चूहड़ो की बस्ती भड़ला में मौलाबक्श के घर पर दबिश दी। जहां पर आरोपी मौलाबक्श द्वारा अपने घर के पीछे कच्चे छपरे में अवैध हथियार बनाने का कारखाना खोल रखा था तथा घर के अन्दर तलाशी ली गई तो बेचने के लिए तैयार की हुई कुल 5 टोपीदार (एकनाली) बंदूकें व एक देशी कटटा मिले तथा कुछ अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के दर्जनों औजार, भारी मात्रा में कल-पुर्जे, नालें व अन्य सामग्री मिली, जिन्हें जब्त कर आरोपी मौलाबक्श के विरूद्व धारा 3, 4, 6/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
दिनाक 25.04.2026 को ही एक अन्य कार्यवाही में डीएसटी फलोदी की सूचना पर आरोपी शकूर खा पुत्र फते खां मुसलमान निवासी फते खां की ढाणी भड़ला पुिलस थाना बाप जिला फलौदी के कब्जे से एक-नाली टोपीदार बंदूक व 5 छर्रे तथा 5 टोपी सीसा बरामद कर आरोपी शकूर खां को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में आरोपी शकूर खां से अवैध बंदूक के संबंध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
*पूर्व अपराधिक रिकोर्ड*- आरोपी शकूर पूर्व में अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। आरोपी के विरूद्व पूर्व में एससी/एसटी एक्ट तथा चोरी के कुल 2 प्रकरण दर्ज है।
*पुलिस टीमः*- उपरोक्त दोनों कार्यवाहीयों में रमेश ढाका सीआई थानाधिकारी बाप, प्रदीप एएसआई प्रभारी डीएसटी फलोदी, पुलिस थाना बाप के पूनाराम एएसआई, डीएसटी फलोदी के हैड कानि महेन्द्र उज्वल, कानि. चौखाराम (विशेष भूमिका), रामेश्वर, प्रतापसिंह, गंगाराम, महेन्द्रराम तथा थाना बाप से कानि. मनोज, ओमप्रकाश, बलवीरसिंह, रामकुमार, रमेशचन्द्र चालक कानि शामिल रहे। जिन्हें पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !