वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त रामनिवास वीर एपीओ, आयुक्तालय में उपस्थिति देने के निर्देश
वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त रामनिवास वीर एपीओ, आयुक्तालय में उपस्थिति देने के निर्देश
जयपुर। वाणिज्य कर विभाग, जयपुर की प्रवर्तन शाखा में कार्यरत उपायुक्त प्रशासन रामनिवास वीर को वित्त विभाग के आदेश दिनांक 18 अगस्त 2026 के तहत एपीओ कर दिया गया है। आदेश के अनुसार उन्हें आगामी आदेश तक आयुक्त, वाणिज्य कर, जयपुर के कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विभागीय आदेश के बाद रामनिवास वीर की तैनाती से संबंधित प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। एपीओ अवधि के दौरान उन्हें आयुक्त, वाणिज्य कर जयपुर के कार्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
वित्त विभाग के इस आदेश को विभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

