MBBS डॉक्टर ऐश्वर्या कंवर ने RAS में मारी बाजी: इंटरव्यू में पूछा, DySP बन गई तो ये पढ़ाई क्या काम आएगी? इरान-इजराइल युद्ध में भारत की भूमिका क्या रही?

khirajaram siyag

Written by

khirajaram siyag

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में एमबीबीएस डॉक्टर ऐश्वर्या कंवर ने छठी रैंक हासिल कर सफलता का नया उदाहरण पेश किया है। मेडिकल बैकग्राउंड होने के बावजूद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में अपनी मजबूत पकड़ और स्पष्ट सोच का परिचय दिया। इंटरव्यू में भी उनसे पूछा गया कि आप डीवाईएसपी बन गई तो फिर ये पढ़ाई क्या काम आएगी? इस पर ऐश्वर्या ने कहा कि साइकोलॉजी और फोरंसिक तो क्राइम से जुड़ी पढ़ाई है।

दरअसल, एक सवाल में उनसे पूछा गया कि डॉक्टर होने के बाद प्रशासनिक सेवा में उनकी पढ़ाई किस काम आएगी। इस पर ऐश्वर्या ने बताया कि एमबीबीएस में साइकोलॉजी और फोरेंसिक जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं, जो अपराधियों को समझने और केस सुलझाने में काफी मददगार साबित होते हैं। निश्चित रूप से प्रशासन में कानून की जानकारी होनी चाहिए लेकिन डॉक्टर की पढ़ाई भी काफी महत्वपूर्ण है।

वो कहती है कि डॉक्टर का पेशा निश्चित रूप से गरीमा से भरा हुआ है लेकिन प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए उन्होंने एक प्रयास किया था। पहले प्रयास में 145 रैंक आई थी और इसके बाद सीधे छठी रैंक पर आ गई।

नेताजी के दबाव में नहीं आएंगे

इंटरव्यू में ऐश्वर्या से पूछा गया कि अगर किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ हो और एक नेताजी आपको आकर बोलें कि हम बच्चे को समझा देंगे, कानूनी कार्रवाई में नहीं फंसना चाहते। अब आप क्या कार्रवाई करेंगे। इस पर ऐश्वर्या ने कहा कि निश्चित रूप से मैं कानून के साथ रहूंगी। क्योंकि अगर कानून सम्मत कार्रवाई नहीं हुई तो लड़की के साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है।

इंटरव्यू में दिखी अंतरराष्ट्रीय समझ

इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या से ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव को लेकर भारत की भूमिका पर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने संतुलित जवाब देते हुए कहा कि भारत ने अपने राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए तटस्थ रुख अपनाया है।

कप्तानी और टीम वर्क पर दिया सटीक जवाब

क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत से जुड़े सवाल में उनसे पूछा गया कि यदि कप्तान अच्छा प्रदर्शन न करे तो क्या स्थिति होनी चाहिए। इस पर उन्होंने कहा कि कप्तान केवल खुद के प्रदर्शन से नहीं, बल्कि पूरी टीम को लीड करने से जीत दिलाता है। अगर कप्तान अच्छा खेले लेकिन टीम साथ न दे, तो जीत संभव नहीं है।

पिता और भाई एयरफोर्स में

ऐश्वर्या के पिता औंकार सिंह भाटी स्वयं एयरफोर्स में सारजेंट के रूप में काम कर चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद वो शिक्षा विभाग में टीचर बन गए। अब ऐश्वर्या के भाई भी एयरफोर्स में सारजेंट ही है। वहीं चाचा बीकानेर के जूनागढ़ में सेवाएं दे रहे हैं।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !