खेजड़ी बचाने को आंदोलन 11वें दिन भी जारी, रात 9 बजे मंत्रियों के बीकानेर पहुंचने की सूचना
खेजड़ी बचाने को आंदोलन 11वें दिन भी जारी, रात 9 बजे मंत्रियों के बीकानेर पहुंचने की सूचना
बीकानेर। शहर में खेजड़ी वृक्षों को बचाने को लेकर पिछले 11 दिनों से चल रहा आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का कहना है कि खेजड़ी जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों की कटाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज आंदोलन का 11वां दिन है और देर शाम के बाद आंदोलन को लेकर बड़ा निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है।
इसी बीच सूचना मिली है कि प्रदेश सरकार के मंत्री आज रात करीब 9 बजे बीकानेर पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार, राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई तथा उद्योग व वाणिज्य मंत्री के.के. विश्नोई बीकानेर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि वे आंदोलनकारियों से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।
आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं और प्रशासन की गतिविधियों पर भी सभी की नजर बनी हुई है। अब सबकी निगाहें आज देर रात होने वाली संभावित वार्ता और निर्णय पर टिकी हैं।