नरेंद्र सिंह राजावत ने लगाया भ्रष्टाचार के आरोप
नरेंद्र सिंह राजावत ने लगाया भ्रष्टाचार के आरोप
बीकानेर।
सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह राजावत ने उपनिवेशन आयुक्त बीकानेर नवनीत कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजावत का कहना है कि उपनिवेशन आयुक्त द्वारा कथित रूप से भ्रष्ट अधिकारियों और पटवारियों का बचाव किया जा रहा है, जिससे विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
नरेंद्र सिंह राजावत ने इस संबंध में अपनी फेसबुक पोस्ट और बाइट के माध्यम से भी सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों और पटवारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे आमजन में प्रशासन के प्रति असंतोष बढ़ रहा है।
राजावत ने कहा कि यदि समय रहते इन मामलों की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो भ्रष्टाचार और अधिक गहराएगा। उन्होंने उच्च अधिकारियों एवं राज्य सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जनता का विश्वास बना रहे।