पीसीसी सचिव महेश व्यास की अपील पर फलौदी में युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब
पीसीसी सचिव महेश व्यास की अपील पर फलौदी में युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब
श्रीराम भादू/फलोदी
फलौदी। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में आज युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह और सेवा भाव देखने को मिला। क्षेत्र में रक्त की कमी को पूरा करने और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
*सोशल मीडिया अपील का दिखा बड़ा असर*
इस रक्तदान शिविर की सफलता में समाजसेवी एवं पीसीसी सचिव (कांग्रेस नेता) महेश व्यास की सोशल मीडिया मुहिम की मुख्य भूमिका रही। उन्होंने पिछले दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से फलौदी और आसपास के क्षेत्र के युवाओं से इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की भावुक अपील की थी। उनकी इस अपील का युवाओं पर गहरा असर हुआ, जिसके परिणामस्वरूप शिविर में उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ उमड़ी।
*दिग्गज समाजसेवियों के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों युवा*
महेश व्यास के आह्वान पर समाजसेवी अलसी पंचारिया और उमेद पंचारिया घंटियाली के नेतृत्व में घंटियाली एवं फलौदी क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं का काफिला जिला चिकित्सालय पहुंचा। युवाओं में रक्तदान को लेकर इस कदर उत्साह था कि ब्लड बैंक परिसर में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं।
*चिकित्सा प्रशासन ने जताया आभार*
शिविर के दौरान फलौदी जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों और ब्लड बैंक की टीम ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। चिकित्सा प्रशासन और स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने समाजसेवियों और युवाओं के इस सेवाभावी कदम की जमकर सराहना की।
*रक्तदान महादान है*: इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है। फलौदी क्षेत्र का युवा हमेशा सामाजिक सरोकारों में आगे रहता है और आज का यह शिविर इस बात का जीवंत प्रमाण है। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
