नाबालिग को भगाकर के जाने वाला हैदराबाद से गिरफ्तार**नोखा पुलिस की कार्यवाही!*
*नाबालिग को भगाकर के जाने वाला हैदराबाद से गिरफ्तार*
*नोखा पुलिस की कार्यवाही!*
नोखा। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि 13 जुलाई को को पीड़िता के परिजनों ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर नोखा थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और लगातार पीछा करते हुए नाबालिग का हैदराबाद में पता लगाया और उसे दस्तयाब किया। इसके बाद आरोपी रामरतन मेघवाल निवासी सूरतसिंहपुरा, थाना नापासर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया।

