धीरज विहार कॉलोनी स्थित श्री गुरु उत्तम विवेकनाथ आश्रम में 12 मई को प्रथम बरसी महोत्सव, विशाल सत्संग व भंडारे का आयोजन
बीकानेर श्री गुरु उत्तम विवेकनाथ आश्रम में परम पूज्य श्री श्री 1008 श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ परिव्राजकाचार्य योगी जी प्रहलादनाथ जी महाराज “विज्ञानी” की प्रथम बरसी महोत्सव के अवसर पर मंगलवार 12 मई 2026 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम श्री गुरु उत्तम विवेकनाथ आश्रम धीरज विहार कॉलोनी में आयोजित होगा। आश्रम में सुबह 8:15 बजे समाधि पूजन होगा, जिसके बाद सुबह 10:15 बजे संत प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। वहीं सुबह 11:15 बजे विशाल भंडारे एवं प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।