महापौर चुनाव को लेकर बीकानेर में सियासी चर्चाएं तेज, गोकुल जोशी और कमल कल्ला के नाम पर कयास
महापौर चुनाव को लेकर बीकानेर में सियासी चर्चाएं तेज, गोकुल जोशी और कमल कल्ला के नाम पर कयास
बीकानेर। नगर निगम चुनाव से पहले शहर में पार्षदों और महापौर पद को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बीकानेर में चुनावी माहौल की शुरुआत अक्सर शहरी क्षेत्र के बारह गुवाड़ से मानी जाती है और इस बार भी चुनाव से पहले संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं।
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में महापौर पद के लिए सक्षम और प्रभावशाली चेहरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चाओं के अनुसार भाजपा की ओर से गोकुल जोशी और कांग्रेस की ओर से कमल कल्ला के नाम को संभावित दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों के बीच इन दोनों नेताओं को संगठनात्मक एवं राजनीतिक अनुभव के साथ-साथ चुनावी परिस्थितियों से निपटने में सक्षम माना जा रहा है।
नगर निगम चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा और कांग्रेस किस चेहरे पर भरोसा जताती हैं। फिलहाल महापौर पद के संभावित उम्मीदवारों को लेकर शहर की राजनीतिक चौपालों पर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।
