बीकानेर में टेक्नो क्राफ्ट पर उठे सवाल, शहर की सूरत बिगड़ने के आरोप विशेष रिपोर्ट वासुदेव व्यास
बीकानेर में टेक्नो क्राफ्ट पर उठे सवाल, शहर की सूरत बिगड़ने आरोप
विशेष रिपोर्ट वासुदेव व्यास
बीकानेर में विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टेक्नो क्राफ्ट कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों के चलते शहर की सूरत लगातार बिगड़ती जा रही है, जो अब किसी से छिपी नहीं है।
नागरिकों का कहना है कि सड़कों की खुदाई, अधूरे निर्माण और अव्यवस्थित कार्यशैली के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढे और जाम जैसी समस्याएं रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं।
हैरानी की बात यह है कि इन सबके बावजूद संबंधित कंपनी के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसे लेकर आमजन के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, लोगों का यह भी सवाल है कि बीकानेर के मंत्री और विधायक इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। क्या वजह है कि इतने बड़े स्तर पर हो रही अव्यवस्थाओं के बावजूद जनप्रतिनिधि अनदेखी कर रहे हैं?
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की बिगड़ती स्थिति को सुधारा जा सके और लोगों को राहत मिल सके।
