रविंद्र सिंह भाटी ने सदन में खेजड़ी कटाई को लेकर गंभीर चिंता जताई
रविंद्र सिंह भाटी ने सदन में खेजड़ी कटाई को लेकर गंभीर चिंता जताई
जयपुर।
राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी वृक्षों की कटाई का मुद्दा गूंज उठा। निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सदन में खेजड़ी कटाई को लेकर गंभीर चिंता जताई।
भाटी ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान की जीवनरेखा माने जाने वाले खेजड़ी वृक्षों की लगातार कटाई से पर्यावरण असंतुलन के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका पर भी संकट मंडरा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से इस पर तत्काल संज्ञान लेने और खेजड़ी संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि खेजड़ी वृक्ष न केवल मरुस्थलीय पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाते हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान यह मुद्दा उठने से विधानसभा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चर्चा और तेज हो गई।