महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप 16 जून से

khirajaram siyag

Written by

khirajaram siyag

श्रीडूंगरगढ़, 12 जून। महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा एवं समाजहितकारी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्वर्गीय किशनलालजी तोषनीवाल की स्मृति में राधेश्याम दीपक कुमार तोषनीवाल, श्रीडूंगरगढ़-बेंगलोर के सौजन्य से 16 जून से 22 जून तक बाहेती भवन, आडसर बास, श्रीडूंगरगढ़ में बच्चों के लिए सात दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप आयोजित किया जाएगा।

संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों की अध्ययन संबंधी समस्याओं का समाधान करना, उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना, स्मरण शक्ति में वृद्धि करना तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। इसके अलावा बच्चों में योग के प्रति रुचि विकसित करना, अच्छे संस्कारों का निर्माण करना, राष्ट्र एवं पर्यावरण के प्रति समर्पण की भावना जागृत करना तथा आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना भी शिविर के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त राजस्थान योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश कालवा एवं ओम योग सेवा संस्था श्रीडूंगरगढ़ की टीम द्वारा योग प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक ललित बाहेती एवं सह-संयोजक संजय करवा होंगे।

समिति ने अभिभावकों से अधिकाधिक संख्या में बच्चों का पंजीकरण कराने की अपील की है। पंजीकरण हेतु विजयराज सेवग (9414429516), विजय महर्षि (9414416269), अशोक पारीक (9460505193) एवं सुरेश भादानी (9414504687) से संपर्क किया जा सकता है।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !