लॉटरी से पहले ही दावेदारों की दौड़ शुरू, आरक्षण का इंतजार

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

लॉटरी से पहले ही दावेदारों की दौड़ शुरू, आरक्षण का इंतजार

नगर निगम चुनाव को लेकर बीकानेर के वार्डों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वार्डवार आरक्षण की लॉटरी निकलने से पहले ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी और वार्ड में खड़े होने की जानकारी साझा करना शुरू कर दिया है। कई संभावित उम्मीदवार अपने समर्थकों के बीच सक्रिय नजर आने लगे हैं।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किस वार्ड में महिला, ओबीसी या सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के लिए आरक्षण होगा। आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद ही कई दावेदारों की रणनीति तय होगी।
गलियारों में चर्चा है कि आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद कई वार्डों में टिकट को लेकर मुकाबला और तेज हो सकता है। फिलहाल दावेदारों की नजर आरक्षण की लॉटरी पर टिकी हुई है। लॉटरी के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौनसा वार्ड महिला, ओबीसी अथवा सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित होता है और कौन-कौन से दावेदार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !