बीकानेर में लोहे की रॉड से हमला, युवक घायल — पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लिया

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

बीकानेर में लोहे की रॉड से हमला, युवक घायल — पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लिया

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक पर लोहे की रॉड से हमले का मामला सामने आया है। घटना स्वामियों के मोहल्ला स्थित हरि हेरिटेज के पास की बताई जा रही है, जहां भवन संचालक संजय व्यास पर अचानक हमला कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सड़क पर पड़ी बजरी को हटाने की बात को लेकर संजय व्यास ने देवकिशन मून्दड़ा और उसके बेटे से कहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और कहासुनी के बाद दोनों आरोपियों ने गुस्से में आकर संजय पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
हमले में संजय व्यास के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें सेटेलाइट अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल दोनों पक्ष आमने-सामने हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !