फ्रैक्चर के इलाज में डॉ. श्रीधर नारायण पुरोहित की सेवाओं की मरीजों ने की सराहनाकंपाउंड फ्रैक्चर के मरीजों ने बताया, ऑपरेशन के बाद 26 दिनों में चलने लगे
फ्रैक्चर के इलाज में डॉ. श्रीधर नारायण पुरोहित की सेवाओं की मरीजों ने की सराहना
कंपाउंड फ्रैक्चर के मरीजों ने बताया, ऑपरेशन के बाद 26 दिनों में चलने लगे
बीकानेर। हड्डियों से संबंधित रोगों के उपचार में बीकानेर के चिकित्सक अपनी-अपनी विशेषज्ञता के अनुसार सेवाएं दे रहे हैं। इसी बीच हड्डी फ्रैक्चर से पीड़ित अनेक मरीजों ने डॉ. श्रीधर नारायण पुरोहित द्वारा किए गए उपचार एवं ऑपरेशन के अनुभवों को लाभदायक बताया है।
फ्रैक्चर से पीड़ित कुछ मरीजों ने बताया कि कंपाउंड फ्रैक्चर जैसी गंभीर स्थिति में डॉ. श्रीधर नारायण पुरोहित द्वारा ऑपरेशन एवं उपचार किए जाने के बाद वे मात्र 26 दिनों में चलने लगे। मरीजों ने उनके उपचार के अनुभव को संतोषजनक बताते हुए चिकित्सकीय सेवाओं की सराहना की।
मरु समीक्षा के वासुदेव व्यास ने बताया कि बीकानेर में मारवाड़ हॉस्पिटल की शुरुआती स्थापना के समय डॉ. श्रीधर नारायण पुरोहित का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। डॉ. पुरोहित पीजीआई रोहतक से बीकानेर आए थे तथा वर्तमान में सुराणा हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
हड्डी फ्रैक्चर के उपचार में मरीजों के अनुभवों के आधार पर डॉ. पुरोहित की चिकित्सकीय सेवाओं की चर्चा बीकानेर में हो रही है।
