लक्षित प्रकरणों की कार्य योजना के संबंध में बीकानेर के अधिवक्ताओं ने आगामी आदेषों तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

लक्षित प्रकरणों की कार्य योजना के संबंध में बीकानेर के अधिवक्ताओं ने आगामी आदेषों तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया

बीकानेर, 31 अगस्त, 2026। बार एसोसिएशन, बीकानेर की आज दिनांक 31 अगस्त, 2026 को आयोजित आमसभा में माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा लक्षित प्रकरणों (Targetted Cases) के निस्तारण हेतु जारी कार्य योजना Phase-vi के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। आमसभा में अधिवक्ताओं ने लक्षित प्रकरणों में अपेक्षाकृत नवीन मामलों को सम्मिलित किए जाने, संख्यात्मक निस्तारण को प्राथमिकता दिए जाने तथा इसके कारण न्याय की गुणवत्ता, प्रभावी पैरवी एवं अधिवक्ताओं के व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जीवन पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की।

आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 31 अगस्त, 2026 को बार एसोसिएशन, बीकानेर के समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। साथ ही आवश्यकता उत्पन्न होने पर अधिवक्ता समुदाय के व्यापक हित में अध्यक्ष को परिस्थितियों के अनुरूप आगामी आवश्यक कदम उठाने हेतु अधिकृत किया गया। इस सबंध में बार एसोसिएषन अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने राजस्थान के अधिकांष बार संघो के पदाधिकारीयों से लक्षित प्रकरणों (Targeted Cases) के निस्तारण हेतु जारी कार्य योजना Phase-vi के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श कर बीकानेर में आगामी आदेषांे तक कार्य स्थगन रखने का फैसला लिया गया है।

बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि अधिवक्ता लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के पक्षधर हैं, लेकिन शीघ्रता के साथ न्याय की गुणवत्ता एवं प्रभावी सुनवाई सुनिश्चित होना भी आवश्यक है। अधिवक्ताओं के व्यक्तिगत एवं पारिवारिक दायित्वों तथा आकस्मिक परिस्थितियों को भी न्यायिक कार्यवाही में मानवीय दृष्टिकोण से ध्यान में रखा जाना आवश्यक है। यह निर्णय न्यायपालिका के प्रति किसी प्रकार के असम्मान का नहीं, बल्कि न्याय की गुणवत्ता, प्रभावी सुनवाई एवं अधिवक्ता समुदाय की व्यावहारिक कठिनाइयों को माननीय उच्च न्यायालय के संज्ञान में लाने के उद्देश्य से लिया गया है। बार एसोसिएशन, बीकानेर बार एवं बेंच के बीच सहयोग, समन्वय एवं पारस्परिक सम्मान की भावना में विश्वास रखती है।

इस संबंध में बार एसोसिएशन, बीकानेर की ओर से माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के नाम ज्ञापन माननीय जिला एवं सेशन न्यायाधीश, बीकानेर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन प्रस्तुत किए जाने के दौरान बार एसोसिएशन के बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे और उन्होंने सामूहिक रूप से अपनी भावना एवं समर्थन व्यक्त किया।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !