छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हाईवे डूबा, घरों में पानी: यूपी के गाजियाबाद में ओले गिरे, MP-बिहार में बारिश; राजस्थान में तापमान 40°C से नीचे

देश 6 months ago
khirajaram siyag

Written by

khirajaram siyag

उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को भारी बारिश हुई। इससे कांकेर के चारामा में नेशनल हाईवे-30 पर घुटनों तक पानी भर गया। मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में बारिश का पानी लोगों के घर में घुस गया। पेंड्रा में आंधी से कई पेड़ टूटकर गिर गए।

यूपी के गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश के कारण पूरे यूपी में अधिकतम तापमान 40°C से नीचे आ गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजस्थान में बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर बाकी सभी शहरों में तापमान 40°C से नीचे रहा।

इधर, बिहार और मध्य प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। बिहार में पिछले 24 घंटे में 89.7 MM बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 182% अधिक है। राज्य में 7 मई तक आंधी-बारिश जारी रहेगी। MP के 28 जिलों में बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है।

उत्तर भारत में फिर से गर्मी शुरू होने की संभावना

भारतीय मौसम के लिहाज से आने वाले दिन काफी उथल-पुथल भरे साबित हो सकते हैं। एक तरफ जहां अरब सागर में मानसून-पूर्व चक्रवाती तूफान के संकेत मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राहत दे रही बारिश और तेज हवाओं के थमने के बाद उत्तर भारत में गर्मी का नया दौर शुरू होने जा रहा है।

देश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी है, लेकिन यह स्थिति 10 मई के बाद पूरी तरह बदलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों और ऐतिहासिक आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि 10 मई के आसपास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के भूमध्यरेखीय क्षेत्र में एक चक्रवाती सिस्टम बन सकता है। इससे बारिश-तूफान संभव है।

आमतौर पर अरब सागर में अप्रैल और मई के शुरुआती हफ्तों में तूफानों की दर काफी कम रहती है, इसलिए यदि यह सिस्टम मजबूत होता है तो इसे एक अपवाद माना जाएगा।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

7 मई:

  • असम, मेघालय और अरुणाचल में बिजली गिरने और कुछ जगह भारी बारिश का अलर्ट है।
  • यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

8 मई:

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है।
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा है।

देशभर से मौसम से जुड़ी 5 तस्वीरें…

दिल्ली में मंगलवार दोपहर को कई इलाकों में ओले गिरे।

दिल्ली में मंगलवार दोपहर को कई इलाकों में ओले गिरे।

हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में गिरे ओले।

हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में गिरे ओले।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई।

बिहार के वैशाली में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

बिहार के वैशाली में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

छत्तीसगढ़ के चारामा में बारिश से NH-30 डूब गया।

छत्तीसगढ़ के चारामा में बारिश से NH-30 डूब गया।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !