भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह से गौरव प्रताप कश्यप ने की मुलाकात

हापुड़। भाजपा नेता गौरव प्रताप कश्यप ने अपनी टीम के साथ दिल्ली स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. भोला सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कश्यप एवं उनकी टीम ने पुष्पमाला और पटका पहनाकर डॉ. भोला सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान डॉ. भोला सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, समाज और आमजन की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को किसी प्रकार की समस्या होने पर हरसंभव सहयोग के लिए वे सदैव उपलब्ध रहेंगे। डॉ. भोला सिंह ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के शीर्ष एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर गौरव प्रताप कश्यप ने डॉ. भोला सिंह के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे सरल, सहज और मृदुभाषी स्वभाव के धनी हैं। संगठन के प्रति उनका समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और समाजसेवा की भावना प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय मंत्री के रूप में डॉ. भोला सिंह के अनुभव और नेतृत्व से भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी।