बीकानेर में 600 ड्रोन ने आसमान में दिखाई सेना की शौर्यगाथा
80वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में बीकानेर में एट होम कार्यक्रम आयोजित हुआ। करीब 600 ड्रोन से ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के शौर्य को आसमान में प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित किया गया।
बीकानेर, 15 अगस्त।
80वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सानिध्य में एट होम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, भारतीय सेना के शौर्य और राजस्थान की समृद्ध कला एवं संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भव्य ड्रोन शो रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ड्रोन शो का अवलोकन किया। लगभग 600 ड्रोन के जरिए रात के आसमान में भारतीय सेना की वीरता और शौर्यगाथा को प्रभावशाली दृश्य रूप में प्रस्तुत किया गया।