दीपावली पर मावा और घी की शुद्धता सुनिश्चित करने की मांग, मिठाई कारखानों में हो औचक निरीक्षण

vasudev vyas

Written by

vasudev vyas

दीपावली पर मावा और घी की शुद्धता सुनिश्चित करने की मांग, मिठाई कारखानों में हो औचक निरीक्षण
बीकानेर। दीपावली पर्व के मद्देनजर बीकानेर में मावा एवं मिठाइयों की शुद्धता को लेकर चिंता जताई जा रही है। ठाकुर भदौरिया ने आज खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सीएमएचओ बीकानेर से मांग की कि दीपावली पर बाजार में बिकने वाले मावे एवं मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से सघन जांच अभियान चलाया जाए।
भदौरिया ने आशंका जताई कि बाजार में बिक रहे मावे का लगभग 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा अशुद्ध अथवा शुद्ध मावा नहीं होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि शहर सहित संभाग के विभिन्न मिठाई कारखानों में नकली घी एवं अशुद्ध मावे के उपयोग की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
टीम सावधान इंडिया 077 की मांग
टीम सावधान इंडिया 077 के लाखों कार्यकर्ताओं की ओर से मांग की गई है कि खाद्य सुरक्षा विभाग ईमानदार अधिकारियों की टीम गठित कर मिठाई निर्माण कारखानों, मावा भंडारों एवं मिठाई दुकानों का तत्काल औचक निरीक्षण करे। साथ ही मावा, घी एवं मिठाइयों के नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला जांच करवाई जाए तथा मिलावट पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
भदौरिया ने कहा कि त्योहार के दौरान आमजन को शुद्ध मावा एवं घी से निर्मित मिठाइयां उपलब्ध करवाना आवश्यक है, ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थों से होने वाली संभावित बीमारियों
से लोगों को बचाया जा सके।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !