समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से संस्था को मिलेगा और विस्तार : श्यामसुंदर आर्य

देश 2 months ago
khirajaram siyag

Written by

khirajaram siyag

श्रीडूंगरगढ़, 22 अगस्त। महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक शनिवार को छात्रावास परिसर में एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संस्था के आय-व्यय, निर्माण कार्यों की प्रगति, शिक्षा व्यवस्था एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने 4.12 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की आय-व्यय एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर चर्चा के बाद अनुमोदन किया गया। बैठक में स्वर्गीय श्रीरामजी आर्य सातलेरा की स्मृति में उनके सुपुत्र हनुमान प्रसाद आर्य एवं पौत्र गोपालराम अध्यापक, मामराज तथा साजनराम जाखड़ की ओर से बालिका छात्रावास के लिए 1 लाख 1 हजार रुपये सहयोग देने की घोषणा की गई।पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी ने संस्था में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम 11-11 हजार रुपये की राशि से अधिकाधिक सदस्य बनाने तथा बालिका छात्रावास में दानदाताओं द्वारा घोषित सुविधा राशि शीघ्र जमा करवाने की अपील की। बैठक में दोनों छात्रावासों में संचालित शिक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के दानदाताओं के सहयोग से संस्था का विकसित प्लेटफार्म तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली संस्था में हमारे महान पूर्वजों के विचारों और दानदाताओं की सोच को स्थायित्व प्रदान करने के लिए पारदर्शी एवं विकसित व्यवस्था में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।बैठक में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच केशुराम कस्वां, सरपंच धूड़ाराम डेलू, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, चांदराम चाहर, कुम्भाराम गोदारा, धर्माराम कुकणा, कानाराम गोदारा, शंकरलाल भुंवाल एवं गोपालराम जाखड़ ने समाज एवं छात्रावास हित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।बैठक में मोडाराम तरड़, पीथाराम सारण, किशनाराम गोदारा, भंवरलाल खिलेरी, अमराराम डेलू, हुक्माराम कस्वां, ओमप्रकाश तरड़, केशराराम कड़वासरा, मामराज गोदारा, दुर्गाराम महिया, मुलाराम सहू, हंसराज गोदारा, जैसाराम कुलड़िया, विक्रम महिया, जगदीश कस्वां, रामलाल धतरवाल, अशोक डेलू, पोकरराम चाहर, बाबूलाल नैण, श्याम सिंह सारण एवं दयानन्द बेनीवाल उपस्थित रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Naya Avatar News से आप यहाँ भी जुड़ें !